हनुमना: बहुती गांव के समीप अज्ञात बाइक सवार ने 61 वर्षीय वृद्ध को मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
Hanumana, Rewa | Feb 1, 2026 हनुमना तहसील क्षेत्र के बहुती गांव में पैदल जा रहे 61 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार कर घायल कर दिया। घटना स्थल से गुजर रहे यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने सड़क पर पड़े घायल को ऑटो के माध्यम से सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया।मऊगंज के डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रीवा रेफर कर दिया जहां आज रविवार की शाम 5 बजे उपचार दौरान मौत हो गई