हुज़ूर: चश्मा बना जान का दुश्मन, चौबीस घंटे बाद भी श्रेयांश नहीं मिला, परिवार बेहाल, रेस्क्यू जारी
रीवा के प्रमुख ज्ञानस्थलीय विद्यालय में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के तीन छात्र स्कूल से बंक मारकर तफरी करने सिलपरा नहर पहुंचे। इसी दौरान एक छात्र का चश्मा नहर में गिर गया जिसे निकालने के लिए वह पानी में उतरा और तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे छात्र ने वह छलांग लगा दी। घटना के समय तीसरे छात्र रिहान खान की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे ।