आरा: आरण्य देवी मंदिर के समीप आग लगने से पूजा दुकान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग पर पाई काबू
Arrah, Bhojpur | Apr 28, 2024 नगर थाना क्षेत्र के आरण्य देवी मंदिर के समीप एक पूजा सामग्री की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई। कम ही समय में आज एक से दो दुकान में लग गई।जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान की लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।