आरा: बखोरापुर गांव के समीप ठेला से आइसक्रीम बेचने जा रहे दुकानदार आग की चपेट में आने से झुलस आरा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 27, 2024 सेमरिया गांव निवासी धूरा बिन के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार प्रतिदिन की तरह आज ठेला से आइसक्रीम बेचने बखोरापुर जा रहा था। तभी बखोरापुर गांव में आग लगी हुई थी आग से बचने के लिए रोड के किनारे जाने के दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने विक्रेता को टक्कर मार दी जिससे आइसक्रीम विक्रेता बुरी तरह से झुलस गया घायल बिक्रेता को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।