बिजनौर के चांदपुर में पुलिस ने सऊदी भेजने के नाम पर एक लाख 77 हजार की ठगी करने वाले नौशाद को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो अभियुक्त अभी फरार हैं। गुरुवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार किरतपुर निवासी शदान नें चांदपुर थाने में तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार किया है