छत्तीसगढ़ के रायपुर से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर जा रही ध्वजा यात्रा बुधवार को ब्यावरा पहुँची। इस दौरान श्याम भक्तों के द्वारा यात्रा की अगवानी की गई। इसके पश्चात रात 8 बजे क़रीब अग्रवाल धर्मशाला में अरदास कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।