बदनावर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शाम यहां श्रीबैजनाथ महादेव मंदिर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक कृष्णा पंवार एडवोकेट एवं राजा ठाकुर थे। तिरंगा यात्रा निकालने का यह आठवां साल था। आज सुबह भी नगर में एक अन्य तिरंगा यात्रा बुलेट राजा ग्रुप घटगारा की ओर से स्वर्गीय राजदीप बुंदेला की स्मृति में धूमधाम से निकाली गई।