मोकामा: मोकामा के मोर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में अनंत सिंह का जलवा, उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़
Mokameh, Patna | Sep 16, 2025 मोकामा के मोर में NDA के द्वारा मंगलवार को लगभग 1 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन की खास बात यह रही कि इसका आयोजन मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं अनंत सिंह समर्थक उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी और शाहनवाज हुसैन पहुंचे।