रविवार को नर्मदा पुरम के सेठानी घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड में मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई स्नान करने का सिलसिला सुबह करीब 10 बजे के बाद भी जारी है,घांट पहुंचने वाले श्रद्धालु घाट पर कथा पूजन पाठ कर रहे है वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माघ माह की पूर्णिमा पर मां नर्मदा में स्नान करने से पुण्य लाभ की मिलता है।