होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: योगेश मेहरा हत्याकांड में विशेष न्यायालय ने चारों आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
इटारसी नाले मोहल्ले में युवक योगेश मेहरा की नृशंस हत्या के मामले में शनिवार को करीब 4 बजे विशेष न्यायालय नर्मदापुरम ने चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार की अदालत ने आरोपियों को दोषी मानते हुए प्रत्येक पर अर्थदंड भी लगाया। दोषियों में टीपू उर्फ सुल्तान, शुभम उर्फ शिब्बू, रहीम उर्फ पोटा और नईम उर्फ नहींम खान शामिल हैं।