शाहपुर: भोपाल-नागपुर एनएच-46 बरेठा घाट में वाहन खराब होने से लगा जाम, यात्री परेशान
Shahpur, Betul | Sep 16, 2025 शाहपुर में 16 सितम्बर, मंगलवार नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-46) पर बरेठा घाट में आज दोपहर एक बार फिर जाम की स्थिति बन गई। दोपहर लगभग 2 बजे बरेठा मंदिर टर्निंग पर एक मल्टी-एक्सल वाहन अचानक खराब होकर सड़क पर ही खड़ा हो गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों फंसे रहे। और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।