हुज़ूर: भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक पर 3 बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया, एक आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jan 13, 2025 भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र मे एक युवक के सर पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया| विवाद उस समय हुआ जब तरुण जैन नाम का युवक थाना बजरिया क्षेत्र के शंकराचार्य नगर में खड़ा था| तभी वहां से तीन बदमाश गुजर रहे थे,वे तरुण जैन के साथ गाली गलौच करने लगे,जिस पर तरुण ने उनको रोका तो आरोपियों द्वारा धारदार हथियार निकाल कर उस पर वार कर दिए गए|