बेगूसराय: रिफाइनरी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
रिफाइनरी थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की रात 9:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस कुख्यात अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर रिफाइनरी थाना की पुलिस ने सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है.