जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा जमुनिहा तिराहे पर शनिवार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में संतोष सिंह कंवर (45) निवासी नौगाई की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि संतोष अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई।