उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में गुड़ली स्थित एक पेट्रोल पंप पर सफाई का काम करने वाली महिला पर गुरुवार शाम 5 बजे के करीब एक युवक ने कार चढ़ा दी। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर सफाई करती महिला पर एक युवक ने कार चढ़ा दी। इतना ही नहीं ड्राइवर महिला को करीब 15 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।