विजयपुर: सिलपुरी ग्राम पंचायत में सहायक सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों और अधिकारियों में तीखी बहस
विजयपुर ग्राम पंचायत सिलपुरी में सीसी सड़क निर्माण में हुए घोटाले की जांच करने शनिवार 3 बजे पहुंची जिला टीम के सामने ग्रामीणों ने सहायक सचिव की पोल खोल दी। जांच अधिकारियों की उपस्थिति में ही सहायक सचिव और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हो गई।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीसी सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन जब ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने पंचनामा में इस घोटाले