कोरबा: रफ्तार का कहर, कोयला लदे ट्रेलर ने मारी टक्कर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सहित 4 लोग गंभीर घायल
Korba, Korba | Mar 28, 2026 जिले के भैसमा-उरगा मुख्य मार्ग पर कूकरीचोली पेट्रोल टंकी के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कोरबा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष विक्की कंवर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के मुताबिक, ट्रेलर तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।