बारा: बारा क्षेत्र में 3 घंटों से झमाझम बारिश जारी, उमसभरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
Bara, Allahabad | Sep 17, 2025 बारा तहसील क्षेत्र में आज बुधवार दोपहर समय लगभग 2:30 के आसपास से झमाझम बारिश हुई।इस बारिश से जहां गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई। लंबे समय से खेतों में नमी की कमी से चिंतित किसान अब धान और अन्य खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद जाता रहे हैं। बारिश के चलते बाजार और गलियों में जल भराव की स्थिति भी देखने को मिली।