ददरी मेला में सोमवार की दोपहर 1 बजे खेल कार्यक्रम में फुटबॉल महिला वर्ग और पुरुष वर्ग का खेल हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सदस्य विधान सभा के अनुपस्थित होने पर उनके प्रतिनिधि ने शुभारंभ किया । खेल प्रतियोगिता का निम्न परिणाम महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम स्टेडियम बलिया और उपविजेता टीम सोनडीह टीम बलिया रही।