आरआइटी थाना अंतर्गत पथ संख्या 32 आदित्यपुर दो निवासी रतनलाल तांती का दस वर्षीय पुत्र मीना श्याम तांती तीन दिनों से लापता है. काफी खोजबीन के बाद भी पुत्र का कहीं पता नहीं चलने पर बुधवार को तस्वीर जारी कर लोगों से अपने पुत्र की खोजबीन करने को लेकर गुहार लगायी है. सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार मीना श्याम तांती 25 जनवरी को सुबह दूध लाने घर से निकला है.