ब्यौहारी: पेड़ से टकराने के बाद ट्रक में फंसा चालक कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस से निकला बाहर भमरहा की घटना
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भमरहा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकरा गया जिसमे ट्रक चालक वाहन में ही फंसा रह गया जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है डायल हंड्रेड में तैनात आरक्षक शैलेश मिश्रा एवं पायलट शेषमणि पाठक ने कटर मशीन बुलवाकर गेट कट कर चालक को बाहर निकाला है।