ब्यौहारी: ब्यौहारी न्यायालय परिसर में लगे पेड़ पौधों पर आग लगने वाले आरोपी पर मामला दर्ज
ब्यौहारी न्यायालय परिसर में लगे पेड़ पौधों पर आग लगने वाले आरोपी पर मामला दर्ज, बुधवार की सुबह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय परिसर में लगे पेड़ पौधों पर राजेंद्र साहू ने आग लगा दी थी जिससे एक लाख का नुकसान हुआ है। आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।अज्ञात कारणों से युवक ने आगजनी घटना को अंजाम दिया था।