दीगोद: दीगोद पुलिस ने चंद्रावला चंबल नदी में अवैध रूप से मछली पकड़ते एक शख्स को किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Aug 3, 2025 जिले की दीगोद पुलिस ने थाना इलाके के चंद्रावला चंबल नदी में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है।दीगोद थाना ASI सुनील कुमार ने रविवार शाम साढ़े 5 बजे बताया कि ग्रामीणों से सूचना के आधार पर चंद्रावला हनुमान गढ़ी के रास्ते पर चंबल नदी में अवैध रूप से एक शख्स मछली पकड़ रहा था।पुलिस ने आरोपी गजेंद्र पुत्र लल्लू भोई निवासी कोटा को गिरफ्तार किया है।