स्वार–रामपुर मार्ग पर मंगलवार तड़के समय लगभग चार बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव समोदिया और मधुपुरा के बीच स्क्रैप से भरे एक ट्रक के चालक की आंखों में सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट पड़ने से अचानक चकाचौंध हो गई। इसी दौरान चालक ट्रक से संतुलन खो बैठा और ट्रक मार्ग किनारे पलट गया। जिसकी जानकरी ट्रक चालक ने विस्तार पूर्वक दी है