सहारनपुर: एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान चलाया, महिलाओं को किया जागरूक
सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 एवं राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के तहत बुधवार को महिला थाना प्रभारी श्रीमती बबीता तोमर के नेतृत्व में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण व साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया गया। एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अर्शिया कुरैशी मय हमराह महिला कांस्टेबल वर्षा, कविता, मनीषा व सरिता ने शहर के रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया।