पखांजूर: पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा भानुप्रतापपुर में नवीन आपराधिक विधि संग्रह के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन
कांकेर जिले के नागरिकों को 1 जुलाई से लागू हो रहे नवीन न्याय संहिता के बारे में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले के भानुप्रतापपुर में नवीन आपराधिक विधि संग्रह के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एस डी ओपी प्रशांत पैकरा ने जनप्रतिनिधिमण्डल, पत्रकार संघ मौजूद रहे।