पखांजूर: ग्राम जुगड़ा में सनकू राम गोटा की माओवादियों के द्वारा हत्या मामले में आर्थिक सहायता स्वीकृत
राज्य एवं केन्द्रीय शासन की पुनर्वास योजना अंतर्गत जिले के कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम जुगड़ा में सनकू राम गोटा का माओवादियों के द्वारा हत्या कर दी गई थी। कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा मृतक की आश्रित श्रीमती आनोतीन को पांच लाख रूपये की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की गई है।