नया हरसूद में स्थित श्री तिरुपति बालाजी धाम मंदिर के समीप चल रही संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शनिवार को कथा का समापन शाम 4:30 बजे के लगभग हुआ। कथा वाचक राधिका दीदी ने गुरु मनरंग स्वामी की आज्ञा का पालन करते हुए संत सिंगाजी महाराज द्वारा देह छोड़ने की कथा का मार्मिक वर्णन किया।