बेगूसराय: रतनपुर में चौथे दिन श्रीराम कथा का आयोजन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रतनपुर में रविवार को चौथे दिन श्रीराम कथा का आयोजन शाम 5:00 बजे किया गया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. श्रीराम कथा के आयोजन में मेला भी लगाया गया था. जहां बच्चों के लिए झूला, मौत का कुआं आदि लगाया गया था. इस मौके पर पूर्व मेयर संजय कुमार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा का आयोजन 20 जून तक आयोजित किया जाएगा.