कोडरमा: कोडरमा घाटी में केमिकल से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर केमिकल बिखरा, वाहनों की आवाजाही प्रभावित
कोडरमा जिले के रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 कोडरमा घाटी के मेघातरी नौवां माइल के समीप शुक्रवार को केमिकल लदी एक टैंकर पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में टैंकर चालक व उपचालक बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार उक्त टैंकर कोडरमा से बिहार की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोडरमा घाटी के मेघातरी स्थित नौवां माइल के समीप नियंत्रण बिगड़ने से वह सड़क पर पलट गई.