पन्ना जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी तो जोर-शोर से जारी है, लेकिन प्रशासन की सुस्ती अब किसानों और समितियों पर भारी पड़ रही है। ताज़ा मामला पहाड़ीखेरा और हरद्वाही उपार्जन केंद्रों का है, जहाँ पिछले 10 दिनों से परिवहन पूरी तरह ठप है। अकेले हरद्वाही केंद्र पर 18 हजार क्विंटल से ज्यादा धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है।