जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने मुस्लिम समाज की बेटियों में बढ़ते उस रुझान पर गहरी फ़िक्र का इज़हार करते हुए गुरुवार सुबह 11:30 बजे बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लड़कियाँ घर-परिवार और मज़हब से दूर होकर दूसरे मज़हब की तरफ़ रुख कर रही हैं।