लाडपुरा: गुमानपुरा पुलिस ने नकली पाइप पर ब्रांडेड कम्पनी का स्टीकर लगाकर बेचने वाले 2 व्यापारियों को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jan 10, 2024 गुमानपुरा पुलिस ने नकली पाइप पर ब्रांडेड कम्पनी का स्टीकर लगाकर बेचने पर छावनी व शॉपिंग सेंटर में 2 व्यापारियों के यहाँ मारा छापा। नकली पाइप किये जब्त और आरोपियों को गिरफ़्तार कर कॉपीराइट एक्ट में की कार्रवाई।