करवड़ थाना क्षेत्र में सडक़ हादसे में घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किए।पुलिस ने बताया कि बासनी डांवरा खेड़ापा निवासी जेठाराम पुत्र बचनाराम गुर्जर अपनी बाइक लेकर टूट की बाडी से जा रहा था।तब वह सडक़ हादसे का शिकार हो गया और बुरी तरह घायल हो गया।उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया,लेकिन उसने दम तोड़ दिया।