मंदसौर: सम्राट यशोधर्मन सभागृह में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के छात्र अध्यापकों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के छात्र अध्यापकों का सांस्कृतिक कार्यक्रम 'आरंगम' और सम्मान समारोह सरस्वती विहार शैक्षणिक संस्थान के सम्राट यशोधर्मन सभागृह में हुआ। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म और शिक्षक के कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।