कोतवाली पुलिस ने साइबर फ्रॉड की झूठी शिकायत कर एक युवक का खाता ब्लॉक करवाने वाले आरोपी अनस खान को गिरफ्तार किया है। इसने एक युवक सौरव यादव जो कि उसका दोस्त था,उसके ही खाते की शिकायत कर ब्लॉक करवा दिया, उधार दिए रुपए वापस नहीं करने पर उसने ऐसा कारनामा किया। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।