आरा: धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में शराब पकड़वाने का झूठा आरोप लगाकर एक युवक को धारदार हथियार से मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 27, 2024 भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में सोमवार की दोपहर शराब पकड़वाने का झूठा आरोप लगाकर एक युवक को धारदार हथियार से मार जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी स्व.भुवनेश्वर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह है।