आरा: भोजपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | May 27, 2024 चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी बाजार के समीप बाइक और फोर व्हीलर की टक्कर में बाइक सवार मदरहा टोला निवासी अजीत कुमार और संजय कुमार घायल हो गये। घायल दोनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ डॉ द्वारा इलाज किया जा रहा है।