श्योपुर। शहर के पीजी कॉलेज खेल ग्राउंड पर चैंपिंयस क्रिकेट एकेडमी के बैनरतले रेड बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बीते पांच दिनो से जारी है जिसमें सातवां मैच सोमवार को दोपहर 2 बजे खेला गया जिसमें सीसीए सीनियर की टीम ने जूनियर टीम को 79 रनो से मात दे दी। लीग का आखरी मैच आज मंगलवार को खेला जायेगा।