बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी के बैनर तले शुक्रवार दोपहर 1 बजे किलेपाल में चक्काजाम कर दिया । यह चक्काजाम 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है, जिसमें बास्तानार ब्लॉक के समस्त सरपंच मौके पर मौजूद रहे । चक्काजाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई ।