मोदीनगर: थाना निवाड़ी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना निवाड़ी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 20 वर्षीय मोनू और 21 वर्षीय सोनू नाम के शातिर अभियुक्तों को कस्बा निवाड़ी से सारा जाने वाले सारा कट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बीते 18 फरवरी को थाना निवाड़ी पर वादी की ओर से तहरीर दी गई थी, जिसके बाद बुधवार को निवाड़ी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।