सोनाहातु: सालगाडीह गांव में सियार के हमले से एक व्यक्ति घायल
सोनाहातू थाना क्षेत्र के लान्दुपडीह पंचायत के सालगाडीह गांव के 47वर्षीय तुलसीदास महतो को झाड़ियों से निकल कर एक सियार ने हमला कर दिया है। सियार के हमले से तुलसीदास के चेहरे में गंभीर जख्म हो गए है।घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की की बताई जा रही। घायल व्यक्ति के इलाज सीएचसी सोनाहातू में कराया गया है।