अलवर: MIA स्थित फैक्ट्री में लाखों की चोरी एच आर चेंबर का ताला तोड़कर दराज से निकाले रुपए, घटना CCTV में कैद
Alwar, Alwar | Apr 17, 2024 अलवर MIA थाना क्षेत्र में स्थित स्टील वर्क्स एंड पावर इंजिनियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बुधवार तड़के चोरी हो गई। चोर ताला तोड़कर करीब 4 लाख 56 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। एचआर मैनेजर जितेंद्र कुमार ने MIA थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।