आरा: भोजपुर हैंडबॉल टीम ने सूबे में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता
Arrah, Bhojpur | Sep 24, 2024 भोजपुर हैंडबॉल की टीम ने सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त कर हासिल किया कांस्य पदक आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में राज्यस्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में पुरे बिहार में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया