बौंसी: गदाल गांव में बुजुर्ग हत्याकांड: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
Bausi, Banka | Nov 30, 2025 प्रखंड क्षेत्र के गदाल गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष भैरव मंडल के पिता छेदी मंडल के हत्याकांड में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार करीब 2:00 बजे एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंगारु गांव निवासी देव झा एवं जबड़ा गांव निवासी प्रीतम चौधरी के रूप में हुई है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।