कैराना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊंचागांव निवासी प्रियांशु ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि उसके ताऊ वीरसैन व उसके पुत्र निखिल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।