पुरैनी थाना क्षेत्र में बुधवार को बड़ी घटना घटित हो गई है। खेतों में अपना-अपना काम कर रहे अलग-अलग जगह पर चार किसानों को सियार ने बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया। घायल हुए सभी किसानों को इलाज के लिए पुरैनी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद से पूरे पुरैनी प्रखंड क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।