भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नए जिलाध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा के नाम की औपचारिक घोषणा साकची स्थित जिला कार्यालय में शनिवार की गई। 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण ने इसकी घोषणा की। घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा।