सक्ती में उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, मुख्य अतिथि रहे सांसद गुहाराम अजगल्ले
Sakti, Sakti | Jan 27, 2024 सक्ती में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कलेक्टोरेट के निकट मैदान में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले रहे यहां सांसद ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम पर से संदेश का वाचन किया।