सांगानेर: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सुखदेव सिंह गोगामेडी के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर CM आवास का किया घेराव
जयपुर में कानून-व्यवस्था और न्याय की मांग को लेकर विद्याधर नगर स्थित भैरू सिंह शेखावत स्मृति स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।